राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस डॉक्टरों को नमन करने का दिन | National Doctor Day Kab Hai

National Doctor Day Kab Hai

National Doctor Day kab hai: भारत में प्रत्येक वर्ष १ जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस उन डॉक्टरों को समर्पित है जो समाज में रहते हुए निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करते हैं और लोगो को बीमारियों से लड़ते हैं, जीवन बचाते हैं और डॉक्टर लोग समाज को स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। क्या यह आपको मालूम है कि १ जुलाई को ही राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस क्यों मनाया जाता है। आज इस ब्लॉग के माध्यम से बताते हैं कि १ जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस क्यों मनाया जाता है. राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस क्यों मनाया जाता है? | राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस हर साल 1 जुलाई को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य डॉक्टरों के योगदान को सम्मान देना और भारत रत्न से सम्मानित महान चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र रॉय की स्मृति को जीवित रखना है। डॉ. बिधान चंद्र रॉय भारत के प्रसिद्ध चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री थे। उनका जन्म और मृत्यु दोनों 1 जुलाई को ही हुई थी (जन्म: 1 जुलाई 1882, मृत्यु: 1 जुलाई 1962)। उन्हें वर्ष 1961 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उनकी स्मृति और चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुरुआत की गई। भारत सरकार ने 1991 में उनके जन्म दिन को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मान्यता दी थी। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का उद्देश्य | National Doctor Day Purpose: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का मुख्य उद्देश्य डॉक्टरों के योगदान को सम्मानित करना और समाज में स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व को उजागर करना है। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के उद्देश्य : डॉक्टरों का सम्मान: डॉक्टरों की निस्वार्थ सेवा, त्याग और समर्पण को मान्यता देना। स्वास्थ्य जागरूकता: आम जनता को स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवाओं के महत्व के प्रति जागरूक करना। प्रेरणा: युवाओं को चिकित्सा क्षेत्र में आने और समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित करना। चुनौतियों पर ध्यान: चिकित्सा क्षेत्र में आने वाली समस्याओं और चुनौतियों पर चर्चा करना और समाधान ढूँढना। डॉ. बिधान चंद्र रॉय की स्मृति: इस दिन को उनके जन्म और पुण्यतिथि पर मनाया जाता है, ताकि उनके योगदान को याद रखा जा सके। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2025 की थीम | National Doctor Day Theme 2025: सरकार प्रतिवर्ष राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के लिए एक थीम जारी करती है। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2025 का थीम “मास्क के पीछे: देखभाल करने वालों की देखभाल” है। यह राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस २०२५ थीम डॉक्टरों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य की ओर ध्यान आकर्षित करती है. क्योंकि जो डॉक्टर दूसरों को ठीक करते हैं, उन्हें भी खुद देखभाल की ज़रूरत होती है। डॉक्टरों को सम्मान कैसे करें | How to Facilitate Doctor

Festival and Celebrations in July 2025 | Important Days in July 2025

Important Days in July 2025 : 1 July International Joke Day 1 July National Doctor Day India 1 July Van Mahotsav 1 July National Postal Worker Day 1 July Canada Day 1 July Chartered Accountants Day (India) 1 July National U.S. Postage Stamp Day 1 July National Gingersnap Day 2 July World UFO Day 2 July National Anisette Day 3 July National Fried Clam Day 3 July St Thomas Day 4 July Independence Day USA 6 July World Zoonoses Day 5 July Dree Festival 6 July International Kissing Day 6 July Ashura 6 July Devshayani Ekadashi 7 July World Chocolate Day 7 July Global Forgiveness Day 7 July Jagannath Puri Rath Yatra 9 July National Sugar Cookie Day 10 July Guru Purnima 11 July World Population Day 11 July Kanwar Yatra 11 July National 7-Eleven Day 12 July Paper Bag Day 12 July Malala Day 12 July National Simplicity Day 14 July Bastille Day or French National Day 15 July World Youth Skills Day 15 July Social Media Giving Day 16 July World Snake Day 17 July World Emoji Day 17 July World Day for International Justice 18 July Nelson Mandela International Day 20 July National Moon Day 20 July Moon Landing Anniversary 20 July International Chess Day 21 July Guru Purnima 22 July Pi Approximation Day 22 July Chandrayaan 2 launching date 22 July National Mango Day 22 July National Flag Day 24 July Cousins Day 24 July National Thermal Engineer Day 24 July International Self Care Day 24 July Hariyali Amavasya 24 July Karkidaka Vavu 25 July National Refreshment Day (Fourth Thursday in July) 26 July Kargil Vijay Diwas 26 July Uncle and Aunt Day 27 July Parents’ Day 27 July Hariyali Teej 28 July World Nature Conservation Day 28 July World War I 28 July World Hepatitis Day 29 July National Lasagna Day 29 July International Tiger Day 29 July Nag Panchami 30 July International Friendship Day 31 July Tulsidas Jayanti

क्या आप जानते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है? | International Women Day

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 कब है? हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस(International Women Day) मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस(International Women Day) के दिन महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को सम्मानित करने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है​। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास और उत्पत्ति | International Women Day: महिला दिवस की शुरुआत 1908 में हुई थी, जब 15,000 महिलाओं ने न्यूयॉर्क की सड़कों पर कामकाजी परिस्थितियों में सुधार, बेहतर वेतन और मतदान के अधिकार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। 1909 में, अमेरिका में पहली बार ‘नेशनल वुमेन्स डे’ मनाया गया। इसके बाद 1910 में कोपेनहेगन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन में क्लारा जेटकिन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को वार्षिक रूप से मनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे स्वीकृति मिल गई​। 1911 में पहली बार ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में महिला दिवस मनाया गया। रूस में 1913 में इसे 8 मार्च को मनाने का निर्णय लिया गया। 1975 में, संयुक्त राष्ट्र (UN) ने पहली बार आधिकारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस(International Women Day) को मान्यता दी और इसे वार्षिक रूप से मनाने की शुरुआत की​। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 की थीम | International Women Day Themes हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस(International Women Day) के लिए एक नई थीम तय की जाती है। 2025 के लिए घोषित थीम “Accelerate Action” है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों और लैंगिक समानता को और तेज़ी से बढ़ावा देना है​। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महत्व और उद्देश्य | International Women Day Significance अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस(International Women Day) का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाना और उन समस्याओं को उजागर करना है जिनका वे आज भी सामना कर रही हैं। इस दिन: भारत में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का जश्न | International Women Day in India भारत में इस दिन विशेष रूप से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस(International Women Day) सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि एक आंदोलन है जो महिलाओं को समान अधिकार और अवसर दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष का प्रतीक है। 2025 की थीम “Accelerate Action” दर्शाती है कि अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है और हमें मिलकर महिलाओं के लिए एक बेहतर, सुरक्षित और समान समाज बनाने की दिशा में काम करना चाहिए

क्या आपको पता है कि भारत में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस(Republic Day) क्यों मनाते है

India Republic Day 26 January

हम भारतीय प्रतिवर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस(Republic Day) पर झंडातोलन कर हर्षोल्लाष से मनाते है। क्या आपको पता है कि भारत में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस(Republic Day) क्यों मनाते है जबकि भारत आजाद 15 अगस्त 1947 को हुआ था। २६ जनवरी वही दिन है जब भारत में अंग्रेजों से आजादी मिलने के बाद २६ जनवरी 1950 में भारत का अपना बनाया हुआ भारतीय संविधान(Indian Constitution) को लागू किया गया था, जिससे भारत एक संपूर्ण गणराज्य(Republic) बनाऔर आम जनों को अपनी सरकार चुनने का अधिकार मिला। गणतंत्र दिवस(Republic Day) क्यों मनाया जाता है? गणतंत्र दिवस(Republic Day) हमारे देश भारत में संविधान के लागू होने का प्रतीक है और यह हमारे देश की संप्रभुता का प्रतीक है। २६ जनवरी के दिन हम भारत के संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। भारत में गणतंत्र दिवस(Republic Day in India) मनाने की कब शुरू हुई थी? भारत में पहला गणतंत्र(Republic Day) दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था, क्यूंकि २६ जनवरी १९५० को ही भारतीय संविधान लागू हुआ था। गणतंत्र दिवस कहां-कहां मनाया जाता है? गणतंत्र दिवस वैसे तो पूरी दुनिया में मनाया जाता है खासकर जहा जहा भारतवासी रहते हैं। साथ पुरे भारतवर्ष में पुरे धूमधाम से गणत्रंत्र दिवस मनाया जाता है. गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह दिल्ली में कर्तव्य पथ (पूर्व में राजपथ) पर होता है। गणतंत्र दिवस पर पारंपरिक गतिविधियाँ: गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, और भारतीय वायुसेना की परेड, राज्य सरकार तथा भारत सरकार की अलग अलग विभाग की झांकी प्रदर्शन, और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होते हैं। इसके अलावा, देशभर के बच्चों को वीरता पुरस्कार भी प्रदान किए जाते हैं। गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि: भारत सरकार प्रति वर्ष एक विदेशी राष्ट्राध्यक्ष या सरकार के प्रमुख को गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करती है। किसी भी देश के राष्ट्रीयध्यक्ष को गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर निमंत्रण देना भारतीय कूटनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गणत्रंत्र दिवास की सलामी: भारत के राष्ट्रपति द्वारा कर्तव्य पथ पर झंडातोलन किया जाता है और भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी जाती है और सेना के तीनो अंगो के सैनिकों द्वारा मार्च पास्ट किया जाता है। गणतंत्र दिवस की झांकी: गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झांकियां कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित की जाती हैं, जो भारत की सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक होती हैं। गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति को तोपों की सलामी : गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति को झंडातोलन करने पर 21 तोपों की सलामी दी जाती है।