क्या आपको पता है कि भारत में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस(Republic Day) क्यों मनाते है

हम भारतीय प्रतिवर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस(Republic Day) पर झंडातोलन कर हर्षोल्लाष से मनाते है। क्या आपको पता है कि भारत में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस(Republic Day) क्यों मनाते है जबकि भारत आजाद 15 अगस्त 1947 को हुआ था।

२६ जनवरी वही दिन है जब भारत में अंग्रेजों से आजादी मिलने के बाद २६ जनवरी 1950 में भारत का अपना बनाया हुआ भारतीय संविधान(Indian Constitution) को लागू किया गया था, जिससे भारत एक संपूर्ण गणराज्य(Republic) बनाऔर आम जनों को अपनी सरकार चुनने का अधिकार मिला।

गणतंत्र दिवस(Republic Day) क्यों मनाया जाता है?

गणतंत्र दिवस(Republic Day) हमारे देश भारत में संविधान के लागू होने का प्रतीक है और यह हमारे देश की संप्रभुता का प्रतीक है। २६ जनवरी के दिन हम भारत के संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

भारत में गणतंत्र दिवस(Republic Day in India) मनाने की कब शुरू हुई थी?

भारत में पहला गणतंत्र(Republic Day) दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था, क्यूंकि २६ जनवरी १९५० को ही भारतीय संविधान लागू हुआ था।

गणतंत्र दिवस कहां-कहां मनाया जाता है?

गणतंत्र दिवस वैसे तो पूरी दुनिया में मनाया जाता है खासकर जहा जहा भारतवासी रहते हैं। साथ पुरे भारतवर्ष में पुरे धूमधाम से गणत्रंत्र दिवस मनाया जाता है. गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह दिल्ली में कर्तव्य पथ (पूर्व में राजपथ) पर होता है।

गणतंत्र दिवस पर पारंपरिक गतिविधियाँ:

गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, और भारतीय वायुसेना की परेड, राज्य सरकार तथा भारत सरकार की अलग अलग विभाग की झांकी प्रदर्शन, और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होते हैं। इसके अलावा, देशभर के बच्चों को वीरता पुरस्कार भी प्रदान किए जाते हैं।

गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि:

भारत सरकार प्रति वर्ष एक विदेशी राष्ट्राध्यक्ष या सरकार के प्रमुख को गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करती है। किसी भी देश के राष्ट्रीयध्यक्ष को गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर निमंत्रण देना भारतीय कूटनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

गणत्रंत्र दिवास की सलामी:

भारत के राष्ट्रपति द्वारा कर्तव्य पथ पर झंडातोलन किया जाता है और भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी जाती है और सेना के तीनो अंगो के सैनिकों द्वारा मार्च पास्ट किया जाता है।

गणतंत्र दिवस की झांकी:

गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झांकियां कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित की जाती हैं, जो भारत की सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक होती हैं।

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति को तोपों की सलामी :

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति को झंडातोलन करने पर 21 तोपों की सलामी दी जाती है।

Also Read:

Ayushman Card Apply Online 2026 | PMJAY Registration, ABHA Card, Benefits, Status Check

बिहार के प्रमुख ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल – Bihar Travel Destinations Guide

बिहार में 10 प्रमुख बौद्ध धर्म स्थल,यात्रा गाइड ।Buddhist temple in Bihar Buddha Circuits

Leave a Comment