National Doctor Day kab hai: भारत में प्रत्येक वर्ष १ जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस उन डॉक्टरों को समर्पित है जो समाज में रहते हुए निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करते हैं और लोगो को बीमारियों से लड़ते हैं, जीवन बचाते हैं और डॉक्टर लोग समाज को स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।
क्या यह आपको मालूम है कि १ जुलाई को ही राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस क्यों मनाया जाता है। आज इस ब्लॉग के माध्यम से बताते हैं कि १ जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस क्यों मनाया जाता है.
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस क्यों मनाया जाता है? |
डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती और पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। डॉ. बिधान चंद्र रॉय एक महान चिकित्सक, स्वतंत्रता सेनानी और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री थे। भारत सरकार ने 1991 में उनके जन्म दिन को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मान्यता दी थी।
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का उद्देश्य | National Doctor Day Purpose:
- डॉक्टरों के किये जाने वाले समर्पण और सेवा को सम्मान देना।
- लोगों को स्वास्थ्य और बिमारियों के प्रति जागरूक करना।
- चिकित्सा क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को प्रोत्साहित करना।
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2025 की थीम | National Doctor Day Theme 2025:
सरकार प्रतिवर्ष राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के लिए एक थीम जारी करती है। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2025 का थीम “मास्क के पीछे: देखभाल करने वालों की देखभाल” है। यह राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस २०२५ थीम डॉक्टरों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य की ओर ध्यान आकर्षित करती है. क्योंकि जो डॉक्टर दूसरों को ठीक करते हैं, उन्हें भी खुद देखभाल की ज़रूरत होती है।
डॉक्टरों को सम्मान कैसे करें | How to Facilitate Doctor
- आप जानने वाले डॉक्टरों को धन्यवाद और शुभकामनाएँ भेज सकते हैं.
- अस्पतालों में होने वाले सम्मान समारोह में भाग लेकर और उनके बारे में अच्छी बातें बताकर डॉक्टर को प्रेरित कर सकते हैं.
- सोशल मीडिया पर डॉक्टरों के योगदान को शेयर कर सकते हैं.