Bihari actors in Bollywood: बॉलीवुड सिनेमा और टेलीविज़न इंडस्ट्री में भारत के अलग-अलग राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी कई लोग अपनी किस्मत आजमाने आते हैं। हर कलाकार का सपना होता है कि वह अपनी प्रतिभा के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाए। हालांकि, कुछ कलाकारों को सफलता और प्रसिद्धि मिलती है, जबकि कुछ लोग लंबे संघर्ष के बाद भी अपनी जगह नहीं बना पाते।
इसी तरह बिहार से भी कई कलाकार अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई पहुंचे और अपनी मेहनत, अभिनय क्षमता और संघर्ष के दम पर बॉलीवुड में खास मुकाम हासिल किया। बिहार की मिट्टी ने भारतीय सिनेमा को कई बेहतरीन अभिनेता, निर्देशक और लेखक दिए हैं, जिन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है।
इस ब्लॉग में हम जानेंगे उन प्रसिद्ध Bihari actors in Bollywood और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों के बारे में, जिन्होंने बॉलीवुड में बिहार का नाम रोशन किया है।
10 बिहारी जो बॉलीवुड नाम बनाये है | 10 Bihari actor in Bollywood
सुशांत सिंह राजपूत | Sushant Singh Rajput

सुशांत सिंह राजपूत राजपूत आज हमारे बीच नहीं है परन्तु बॉलीवुड में उन्होंने ने अमिट छाप चोरी है. सुशांत सिंह राजपूत ने टेलीविज़न से शुरुआत किया था। कई टेलीविज़न सीरियल के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने पवित्र रिश्ता से अपार सफलता पायी थी।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविज़न से की और बाद में बॉलीवुड फिल्मों में अपनी शानदार पहचान बनाई। फिल्म “एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी” में उनके अभिनय ने उन्हें देशभर में लोकप्रिय बना दिया। उनकी मेहनत और प्रतिभा आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करती है।
सुशांत सिंह राजपूत बिहार के पूर्णिया के रहने वाले थे। और फिल्म से पहले आल इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेंस टेस्ट में उन्होंने टॉप १० स्थान पाने में सफलता प्राप्त किया था।
सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म PK(2025), छिछोरे, व्योमकेश बक्शी जैसे फिल्मो में काम किया था।
संदली सिन्हा | Sandali Sinha

संदली सिन्हा सिन्हा आज फिल्मो ने काम नहीं कर रही है परन्तु वो एक सिर्फ एक फिल्म के कारन आज भी घर घर में जानी पहचानी जाती है।
संदली सिन्हा बिहार से आने वाली अभिनेत्री हैं, जिन्होंने फिल्म “तुम बिन” से बॉलीवुड में पहचान बनाई। उनकी सादगी और अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
संदली सिन्हा ने बॉलीवुड की चंद फिल्मों में ही काम किया है। परन्तु फिल्म ‘तुम बिन’ के सुपरहिट गानों के कारण आज भी घर घर पहचानी जाती है।
नीतू चंद्र | Neetu Chandra

नीतू चंद्र ने भी कम ही फिल्मो में काम किया है परन्तु नीतू चंद्र आज भी भोजपुरी फिल्मो में निर्माता के रूप में अहम् भूमिका निभा रही है।
नीतू चंद्र फिल्म ट्रैफिक सिग्नल और गरम मसाला फिल्म के कारण पहचानी जाती है। नीतू चंद्र बिहार की अभिनेत्री और फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने अपनी मेहनत से फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई।
संजय मिश्रा | Sanjay Mishra
संजय मिश्रा को पुरे भारत में कौन नहीं जनता होगा खासकर फिल्म गोलमाल सीरीज के कारन। संजय मिश्रा हिंदी सिनेमा के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में गिने जाते हैं।
बिहार से जुड़े संजय मिश्रा ने कॉमेडी से लेकर गंभीर किरदारों तक हर तरह की भूमिकाओं में अपनी अभिनय क्षमता साबित की है। संजय मिश्रा हर तरह के फ़िल्मी रोल निभाने में माहिर है।
पियूष मिश्रा | Piyush Mishra

पियूष मिश्रा फिल्म में गीतकार और कलाकार के रूप में छाए है। इनकी भी एक अलग शैली है जिसमे इनको कोई भी नहीं पछाड़ सकता है.
पियूष मिश्रा एक शानदार अभिनेता, लेखक और गीतकार हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने दमदार संवाद और अभिनय से दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है।
शत्रुघ्न सिन्हा | Shatrughan Sinha

शत्रुघ्न सिन्हा बिहार के प्रसिद्ध अभिनेता हैं, जिन्होंने 1970 और 1980 के दशक में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी दमदार आवाज और संवाद बोलने की शैली आज भी लोकप्रिय है।
बॉलीवुड में बिहार का सबसे ज्यादा और सबसे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने ही नाम रोशन किया था। बॉलीवुड में शत्रुघ्न सिन्हा ने छोटे से रोल से शुरुआत की थी। फिर खलनायक के किरदार निभाने के बाद वो फ़िल्मी हीरो के रोल में पूरी दुनिया में बिहार का नाम रोशन किया।
नेहा शर्मा| Neha Sharma

अभी तक बॉलीवुड में बिहारी अभिनेत्री के रूप में सबसे ज्यादा फिल्मो में काम किया है। नेहा शर्मा को मिश्रित सफलता मिली है।
नेहा शर्मा बिहार के भागलपुर से आती हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय कर अपनी पहचान बनाई और कई लोकप्रिय फिल्मों में नजर आईं।
पंकज त्रिपाठी | Pankaj Tripathi

पंकज त्रिपाठी फिल्म रन में छोटे किरदार निभाने से लेकर आज हर तरह के रोल निभाने में माहिर कलाकार है। पंकज त्रिपाठी की फिल्म फ्लॉप हो या हिट हो, इनकी फिल्मो में अदाकारी की तारीफ होती ही है.
पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज जिले से आते हैं। छोटे किरदारों से शुरुआत करने वाले पंकज त्रिपाठी आज बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद अभिनेताओं में शामिल हैं। मिर्जापुर, गैंग्स ऑफ वासेपुर और कई फिल्मों में उनके अभिनय को काफी सराहा गया है।
नीरज पांडेय | Neeraj Pandey

नीरज पांडे डायरेक्टर के रूप में किसी भी पहचान के मुहताज नहीं है। नीरज पण्डे की फिल्मों से दर्शक पूर्णतः संतुष्ट होते है।
नीरज पांडेय बिहार से आने वाले प्रसिद्ध निर्देशक और लेखक हैं। उन्होंने ए वेडनसडे, एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई।
प्रकाश झा | Prakash Jha

प्रकाश झा शत्रुघ्न सिन्हा के बाद बॉलीवुड में बिहार का नाम रोशन करने वाले दूसरे व्यक्ति है। प्रकाश झा टेलीविज़न पर मुंगेरी लाल के हसींन सपने से लेकर मासूम, गंगाजल जैसी फिल्मो का निर्देशन किया है और सफलता प्राप्त की है.
प्रकाश झा बिहार के चंपारण क्षेत्र से जुड़े प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और निर्माता हैं। उनकी फिल्में सामाजिक मुद्दों को दिखाने के लिए जानी जाती हैं।
मनोज वाजपेयी | Manoj Vajpayee

मनोज वाजपेयी बॉलीवुड में बिहार का नाम रोशन करने वाले में आज सबसे आगे हैं। नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा से ग्रेजुएट होने के बाद छोटे छोटे रोल करने के बाद फिल्म सत्या में भीखू महात्रे का किरदार जीवंत कर दिया था।
आज मनोज वाजपेयी को एक्टिंग का स्कूल कहा जाता है। हरतरह के रोल निभाने में सशक्त अभिनेता के रूप में जाना जाता है।
मनोज वाजपेयी बिहार के नरकटियागंज से संबंध रखते हैं। उन्होंने अपने अभिनय से साबित किया कि प्रतिभा किसी बड़े फिल्मी परिवार की मोहताज नहीं होती। सत्या, गैंग्स ऑफ वासेपुर और कई फिल्मों में उनके किरदार यादगार रहे हैं।
इम्तियाज़ अली
इम्तियाज़ अली एक मशहूर भारतीय फिल्म निर्देशक, लेखक और निर्माता हैं। वे अपनी रोमांटिक और भावनात्मक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, जैसे जब वी मेट, लव आज कल और रॉकस्टार। इम्तियाज़ अली का जन्म 16 जून 1971 को जमशेदपुर (तब बिहार, अब झारखंड) में हुआ। इम्तियाज़ अली बिहार के जमशेदपुर से जुड़े प्रसिद्ध निर्देशक और लेखक हैं। उन्होंने बॉलीवुड में रोमांटिक और भावनात्मक कहानियों को एक अलग अंदाज दिया है।
इम्तियाज़ अली ने पटना में शुरुआती पढ़ाई की और बाद में दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से अंग्रेज़ी साहित्य में स्नातक किया। इसके बाद वे FTII (Film and Television Institute of India), पुणे से फिल्म निर्माण की पढ़ाई करने लगे।
इम्तियाज़ अली के पिता irrigation contractor थे। उनकी पत्नी का नाम प्रीती अली है (हालाँकि बाद में दोनों का तलाक हो गया)।
निष्कर्ष
बिहार से आने वाले इन कलाकारों ने साबित किया है कि छोटे शहरों और साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले लोग भी अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बॉलीवुड में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। Bihari actors in Bollywood की यह सूची भारतीय सिनेमा में बिहार के योगदान को दर्शाती है। आने वाले समय में भी बिहार से कई नए कलाकार फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना सकते हैं।
Read More:
