प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना क्या है | Ayushman Bharat Yojana Kya Hai

Ayushman Bharat Yojana Kya Hai: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) जिसे आयुष्मान भारत योजना(Ayush Bharat Yojana) भी कहा जाता है, यह स्वस्थ्य योजना भारत सरकार की भारतवाशी लोगो के लिए एक ऐतिहासिक स्वास्थ्य बीमा योजना है। इस योजना का के तहत देश के गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को मुफ्त और कैशलेस इलाज उपलब्ध कराना है जिससे उन लोगों पर बिमारियों का इलाज करवाने पर आर्थिक स्थिति ख़राब न हो या पैसों की तंगी की वजह से अपना इलाज रुकने न दें।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत भारत के सभी पात्र परिवार को ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जाता है, जिससे वे भारत की सरकारी और सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज करा सकते हैं।

Table of Contents

क्या आप जानते हैं कि आयुष्मान भारत योजना कब और क्यों शुरू की गई?

हमारे भारत में लोगों की गरीबी का प्रमुख कारण हमारे स्वास्थ्य की गयी खर्च एक बड़ा कारण रहा है। हम अपने आसपास देखते हैं कि बहुत सरे परिवार अपने परिवार के किसी सदस्य के सिर्फ इलाज में हुए खर्च के कारण कर्ज में डूब जाते हैं। भारत सरकार ने हम भारतियों की इसी समस्या को ख़त्म करने के लिए 23 सितंबर 2018 को आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। मतलब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य भारत के गरीब परिवारों को आर्थिक सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना था।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अर्थात आयुष्मान भारत योजना (yushman Bharat Yojana) का मुख्य उद्देश्य:

  • गरीब परिवारों को सरकारी या सूचीबद्ध प्राइवेट हॉस्पिटल में मुफ्त इलाज की सुविधा देना।
  • बिमारिओं के इलाज में होने वाले अस्पताल खर्च से लोगों को आर्थिक सुरक्षा देना।
  • आयुष्मान भारत कार्ड धारकों को कैशलेस और पेपरलेस उपचार की सुविधा।
  • भारत में Universal Health Coverage को बढ़ावा देकर जन जन तक पहुंचना

जानिए आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लोगों को क्या क्या लाभ मिलने वाले हैं?

1. ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा

भारत के हर पात्र परिवार को सालाना ₹5 लाख तक स्वस्थ्य बीमा का कवर मिलता है।

2. कैशलेस इलाज

आयुष्मान भारत कार्ड धारकों मरीज को बीमारी की इलाज के दौरान को सरकारी या सूचीवद्ध प्राइवेट हॉस्पिटल में कोई पैसा नहीं देना होता है ।

3. पहले से मौजूद बीमारी भी कवर

आयुषमान भारत कार्ड धारक मरीजों का पहले से मौजूद बीमारियां भी इस बीमा योजना में पहले दिन से शामिल होती हैं।

4. सरकारी और निजी अस्पताल

आयुषमान भारत कार्ड धारक मरीजों को देशभर के सरकरी के साथ साथ हजारों सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में इलाजकी सुविधा

5. परिवार के आकार पर कोई सीमा नहीं

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अर्थात आयुष्मान भारत योजना (yushman Bharat Yojana) के अंतर्गत किसी भी परिवार में कितने भी परिवार के सभी सदस्य बीमा कवर होगा

जानिए आयुष्मान भारत योजना में कौन पात्र है? (Eligibility Criteria for Ayushman Bharat Yojana)

आयुष्मान भारत योजना के पात्रता मुख्य रूप से SECC 2011 से प्राप्त आंकड़े पर आधारित है:

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए पात्रता:

  • कच्चा मकान
  • भूमिहीन परिवार
  • दिहाड़ी मजदूर
  • अनुसूचित जाति / जनजाति

शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए पात्रता:

  • रिक्शा चालक
  • घरेलू कामगार
  • सफाई कर्मचारी
  • दिहाड़ी मजदूर

भारत सरकार को टैक्स देने वाले आयकरदाता और सरकारी कर्मचारी पात्र नहीं होते।

आयुष्मान भारत कार्ड क्या है?

आयुष्मान भारत कार्ड (Ayushman Bharat Card) (Golden Card) एक डिजिटल पहचान पत्र है, जिसकी मदद से आयुष्मान भारत कार्ड धारक मरीज अस्पताल में मुफ्त इलाज करा सकता है।

आयुष्मान भारत कार्ड कैसे बनवाएं? (Online & Offline)

आयुष्मान भारत कार्ड Online बनवाने की प्रक्रिया:

  1. आधिकारिक पोर्टल पर जाएं
  2. मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
  3. पात्रता जांचें
  4. KYC पूरा करें
  5. कार्ड डाउनलोड करें

आयुष्मान भारत कार्ड offline बनवाने की प्रक्रिया:

  • CSC सेंटर
  • सरकारी अस्पताल
  • आयुष्मान मित्र डेस्क

आयुष्मान भारत योजना में कौन-कौन सी बीमारियां कवर हैं?

  • हार्ट सर्जरी
  • कैंसर इलाज
  • किडनी डायलिसिस
  • न्यूरोलॉजिकल ट्रीटमेंट
  • ऑर्थोपेडिक सर्जरी
  • ICU और ट्रॉमा केयर

आयुष्मान भारत अस्पताल सूची कैसे देखें?

आप अपने राज्य, जिले और अस्पताल के नाम से Ayushman Bharat hospital list ऑनलाइन देख सकते हैं।

आयुष्मान भारत योजना से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

क्या आयुष्मान योजना पूरी तरह मुफ्त है?

हाँ, इलाज पूरी तरह कैशलेस होता है।

क्या निजी अस्पताल में इलाज संभव है?

हाँ, यदि अस्पताल सूचीबद्ध है।

क्या साल में एक बार ही इलाज मिलेगा?

नहीं, ₹5 लाख की सीमा तक कई बार इलाज संभव है।

आयुष्मान भारत योजना की चुनौतियाँ

  • जागरूकता की कमी
  • अस्पतालों की सीमित संख्या
  • दस्तावेज़ संबंधी समस्याएं

निष्कर्ष (Conclusion)

Ayushman Bharat Yojana भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसने करोड़ों लोगों को इलाज का अधिकार दिया है। यदि आप पात्र हैं, तो यह योजना आपके और आपके परिवार के लिए जीवन रक्षक साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *