रश्मिका मंदाना कौन है? Who is Rashmika Mandanna?
रश्मिका मंदाना एक प्रसिद्द अभिनेत्री है जिसने मुख्यत: तेलुगु और कन्नड़ फिल्मो में अभिनय किया था। रश्मिका मंदाना ने अपने कैरियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और बाद में फिल्मो में अभिनय करना शुरू कर दिया था। और आज रश्मिका मंदाना का मॉडलिंग में भी बहुत नाम है.
रश्मिका मंदाना का जन्म 5 अप्रैल 1996 को कर्नाटक के विराजपेट में हुआ था। रश्मिका मंदाना कोडवा हिंदू परिवार से आती हैं। रश्मिका मंदाना के पिता का कॉफी एस्टेट है और मां गृहिणी हैं। रश्मिका मंदाना की एक छोटी बहन शिमन मंदाना है।
रश्मिका मंदाना ने रक्षा शेट्टी से 2017 में सगाई की थी, परन्तु रश्मिका मंदाना की सगाई 2018 में टूट गई थी। वर्तमान में रश्मिका मंदाना अविवाहित हैं, और तेलगु फिल्म अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ उनके रिश्ते की अफवाहें अक्सर मीडिया की चर्चा में रहती है।
रश्मिका मंदाना को ‘कर्नाटका का क्रश’, ‘एशिया का क्रश’ के साथ साथ ‘नेशनल क्रश’ जैसे उपनामों से भी जाना जाता है। वर्ष 2019 के एक सर्वे में रश्मिका मंदाना को एशिया का क्रश बताया गया था।
रश्मिका मंदाना का फिल्मों में शुरुआत | Rashmika Mandanna Debut Film:
रश्मिका मंदाना ने करियर की शुरुआत 2016 में कन्नड़ फिल्म ‘किरिक पार्टी ‘ से की थी। किरिक पार्टी फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई थी। किरिक पार्टी फिल्म के बाद रश्मिका मंदाना ने गीता गोविंदम, चालो, डियर कॉमरेड, पुष्पा: द राइज और पुष्पा 2 जैसी सुपरहिट तेलुगु फिल्मों में अभिनय किया।
किरिक पार्टी (Kirik Party) 2016 के निर्देशक (Director) ऋषभ शेट्टी the. किरिक पार्टी (Kirik Party) – 2016 में मुख्य कलाकार (Kirik Party Cast) रक्षित शेट्टी, रश्मिका मंदाना, संयुक्ता हेगड़े the. रश्मिका मंदाना सान्वी जोसेफ ki भूमिका (Role) में thi. “किरिक पार्टी” एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है जो इंजीनियरिंग के कुछ छात्रों की जिंदगी और उनके रोमांच के इर्द-गिर्द घूमती है। रश्मिका ने सान्वी जोसेफ की भूमिका निभाई, जो एक आकर्षक और समझदार आर्किटेक्चर की छात्रा है और फिल्म के नायक करण (रक्षित शेट्टी) की प्रेमिका बनती है।
रश्मिका के अभिनय की व्यापक सराहना हुई। आलोचकों और दर्शकों ने उनकी ताज़गी भरी छवि, स्क्रीन पर मौजूदगी और रक्षित शेट्टी के साथ केमिस्ट्री को पसंद किया। फिल्म एक ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई और उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्मों में से एक बन गई। रश्मिका को एक “आइकॉनिक डेब्यू” माना गया और उन्होंने इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवार्ड – कन्नड़ जीता।
Rashmika Mandanna Telugu debut Film | रश्मिका मंदाना का तेलुगु फिल्मों में शुरुआत:
रश्मिका मंदाना ने तेलुगू सिनेमा में अपनी शुरुआत एक बहुत ही लोकप्रिय रोमांटिक फिल्म चलो (Chalo) 2018 से की थी।
फिल्म चलो (Chalo) ke निर्देशक (Director) वेन्नेला कश्यप the.
iss film ke मुख्य कलाकार (Cast)नागा चैतन्य, रश्मिका मंदाना the. is film me रश्मिका मंदाना ki भूमिका (Role) भावना urf “भावी” ki thi
“चलो” एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है जो एक युवक, श्रीनिवास (नागा चैतन्य) की कहानी है, जो अपने प्यार, भावना (रश्मिका मंदाना) को पाने के लिए उसके पूरे परिवार से दोस्ती कर लेता है। रश्मिका ने भावना की भूमिका निभाई, जो एक मस्तमौला, जिम्मेदार और प्यार करने वाली लड़की है।
रश्मिका के तेलुगू डेब्यू की जबरदस्त सराहना हुई। आलोचकों ने उनकी सुंदरता, अभिनय और स्क्रीन पर नजर आने वाली सहजता की तारीफ की। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की और रश्मिका तेलुगू दर्शकों के बीच तुरंत हिट हो गईं। इस फिल्म ने तेलुगू इंडस्ट्री में उनके सफल करियर की नींव रखी।
Rashmika Mandanna Hindi Debut Film | रश्मिका मंदाना का हिंदी फिल्मों में शुरुआत:
रश्मिका मंदाना ने हिंदी सिनेमा में गुडबाय, मिशन मजनू, सिकंदर और छावा जैसी फिल्मों में अभिनय किया हैं। रश्मिका मंदाना ने हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत एक बहुत ही बड़ी फिल्म गुडबाय (Goodbye) 2022 से की थी। फिल्म गुडबाय (Goodbye) ke निर्देशक (Director) विकास बहल the. फिल्म गुडबाय (Goodbye) ke मुख्य कलाकार (Cast) अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना, नीना गुप्ता the. फिल्म गुडबाय (Goodbye) me रश्मिका मंदाना ne तारा भल्ला ki भूमिका (Role) nibhai thi.
“गुडबाय” एक भावनात्मक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है जो एक परिवार के सदस्य की मौत के बाद उनके दुख और उबरने की कहानी दिखाती है। रश्मिका मंदाना ने तारा भल्ला की भूमिका निभाई, जो परिवार की सबसे छोटी बेटी है और अपनी माँ की अचानक हुई मौत के बाद परिवार के सदस्यों के बीच की दूरियों को कम करने की कोशिश करती है।
रश्मिका मंदाना के हिंदी डेब्यू को आलोचकों ने काफी सराहा। उन्होंने अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलाकार के सामने अपनी एक अलग पहचान बनाई। आलोचकों ने उनके अभिनय को ‘ताज़ा’, ‘भावनात्मक रूप से प्रभावशाली’ और ‘सहज’ बताया। हालाँकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त कमाई नहीं की, लेकिन रश्मिका का प्रदर्शन दर्शकों और आलोचकों दोनों के बीच बहुत पसंद किया गया।
अमिताभ बच्चन के साथ अपनी पहली हिंदी फिल्म में ही लीड रोल पाकर रश्मिका ने साबित कर दिया कि वह बॉलीवुड में एक मजबूत पदचिन्ह छोड़ने आई हैं।
रश्मिका मंदाना का फिल्मों की सूची | Rashmika Mandanna Movies List:
| 2016 | Kirik Party |
| 2017 | Anjani Putra, Chamak, Chalo |
| 2018 | Geetha Govindam, Devadas |
| 2019 | Yajamana, Dear Comrade |
| 2020 | Sarileru Neekevvaru, Bheeshma |
| 2021 | Pogaru, Sulthan, Pushpa: The Rise |
| 2022 | Aadavallu Meeku Johaarlu, Sita Ramam, Goodbye |
| 2023 | Varisu, Mission Majnu, Animal |
| 2024 | Pushpa 2: The Rule |
| 2025 | Chhaava, Sikandar, Kuberaa |
Rashmika Mandanna filmography:
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा | Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda movies
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना(vijay devarakonda and rashmika mandanna movies) की जोड़ी ने अभी तक दो फिल्में एक साथ अभिनय किया है, और रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की दोनों ही फिल्में दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय रही हैं. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की इन फिल्मो को हिंदी में भी डब किया गया है(Rashmika Mandanna and Vijay Devarakonda Movie Hindi Dubbed List)
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना साथ में की गई फिल्में:
फिल्म – गीता गोविंदम (Geetha Govindam)
| फिल्म रिलीज़ : | 2018 |
| शैली: | रोमांटिक कॉमेडी |
| फिल्म गीता गोविंदम की कहानी: | फिल्म गीता गोविंदम की कहानी भोले-भाले प्रोफेसर विजय और आत्मनिर्भर लड़की गीता की प्रेम कहानी है जो कि पूर्णतः उलझी हुई है। |
| फिल्म गीता गोविंदम हिट फैक्टर: | विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना द्वारा बेहतरीन अभिनय ने ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और दोनों की केमिस्ट्री को खूब सराहा गया। |
डियर कॉमरेड (Dear Comrade)
| फिल्म रिलीज़ : | 2019 |
| फिल्म शैली: | रोमांटिक ड्रामा |
| डियर कॉमरेड की कहानी | फिल्म Dear Comrade story: | विजय देवरकोंडा एक गुस्सैल छात्र नेता बॉबी और एक शांत क्रिकेटर लिली(रश्मिका मंदाना) की जटिल प्रेम कहानी। |
| नोट: | डियर कॉमरेड को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, परन्तु दोनों कलाकारों की परफॉर्मेंस की तारीफ हुई। |
थलापति विजय और रश्मिका मंदाना की फिल्म | Thalapathy Vijay and Rashmika Mandanna Vovies:
थलापति विजय और रश्मिका मंदाना की जोड़ी सिर्फ एक फिल्म “वारिसु” (Varisu) में एक साथ अभिनय किया है। “वारिसु” (Varisu) एक तमिल फिल्म है, लेकिन इस फिल्म को हिंदी में भी डब किया गया है। फिल्म “वारिसु” (Varisu) एक पारिवारिक ड्रामा है जिसमें एक्शन, इमोशन और रोमांच भरपूर है.
Rashmika Mandanna engagement:
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई हो चुकी है।** अक्टूबर 2025 में हैदराबाद में एक निजी समारोह में दोनों ने सगाई की, और अब रिपोर्ट्स के अनुसार इनकी शादी फरवरी 2026 में उदयपुर के एक भव्य पैलेस वेडिंग में होने वाली है।
सगाई के बाद पहली बार दोनों “The Girlfriend” फिल्म की सक्सेस पार्टी में साथ दिखे। इस दौरान रश्मिका ने विजय को “ब्लेसिंग” कहा और विजय ने उनका हाथ चूमकर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया। विजय देवरकोंडा की टीम ने आधिकारिक तौर पर सगाई की पुष्टि की है, हालांकि दोनों ने सोशल मीडिया पर कोई बयान नहीं दिया।
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्में | Allu Arjun Rashmika Mandanna Movies
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी ने अभी तक सिर्फ पुष्पा सीरीज की दो प्रमुख फिल्मों में साथ काम किया है:
पुष्पा: द राइज़ (2021)
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा: द राइज़ में अल्लू अर्जुन के किरदार ‘पुष्पा राज’ की कहानी है, जो की कर्णाटक के जंगलों में लाल चंदन की तस्करी करता है। रश्मिका मंदाना ने पुष्पा: द राइज़ में ‘श्रीवल्ली’ का किरदार निभाया है। यह फिल्म हिंदी में डब होकर बड़े पैमाने पर लोकप्रिय हुई थी। साथ ही पूरी दुनिया में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। पुष्पा: द राइज़ फिल्म में सामंथा रूथ प्रभु का आइटम सांग ‘ओ अंटमाम कोका कोका’ गाना सुपरहिट हुआ था।
पुष्पा 2: द रूल (2024)
फिल्म पुष्पा 2: द रूल, फिल्म पुष्पा: द राइज़ की सीक्वल है। पुष्पा 2: द रूल फिल्म में पुष्पा की सत्ता और दुश्मनों से टकराव को दिखाया गया है। पुष्पा 2: द रूल फिल्म ने पूरी दुनिया में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और हिंदी में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।
रश्मिका मंदाना की तेलुगु फिल्म की सूची | Rashmika Mandanna Movies List in Telugu:
रश्मिका मंदाना ने तेलुगु सिनेमा में कई हिट फिल्मों में अभिनय किया है। यहाँ रश्मिका मंदाना की तेलुगु फिल्म की सूची है:
- चलो (2018)
- रश्मिका मंदाना की पहली तेलुगु फिल्म, जिसमें रश्मिका मंदाना ने कार्तिका की भूमिका निभाई।
- गीता गोविंदम (2018)
- अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ रश्मिका मंदाना की रोमांटिक कॉमेडी, जिसमें वह “गीता” का किरदार निभाई थी।
- देवदास (2018)
- अभिनेता नागार्जुन और अभिनेता नानी के साथ रश्मिका मंदाना की एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है।
- डियर कॉमरेड (2019)
- फिल्म ‘डिअर कामरेड’ एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है जिसमें रश्मिका मंदाना ने एक क्रिकेटर “लिली” का किरदार निभाया है जो कि क्रिकेट कोच के सेक्सुअल हरासमेंट के कारन डिप्रेशन में चली जाती है।
- सरिलेरु नीकेवरु (2020)
- अभिनेता महेश बाबू के साथ रश्मिका मंदाना की एक एक्शन फिल्म, जिसमें रश्मिका मंदाना ने “संस्कृति” का किरदार निभाया है।
- भीष्मा (2020)
- अभिनेता नितिन के साथ रश्मिका मंदाना की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।
- पुष्पा: द राइज़ (2021)
- अभिनेता अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना की ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसमें रश्मिका मंदाना ने ‘श्रीवल्ली’ का किरदार निभाया।
- पुष्पा 2: द रूल (2024)
- इस फिल्म में रश्मिका मंदाना ने फिर से श्रीवल्ली की भूमिका निभाई ।
रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म | Rashmika Mandanna Movies Upcoming:
| थामा (Thama) | दिवाली 2025 (Diwali 2025) | आयुष्मान खुराना(Ayushman Khurrana) |
| कुबेर (Kubera) | जून 20, 2025 (June 20, 2025) | धनुष (Dhanush) |
| द गर्लफ्रेंड (The Girlfriend) | 2025 | दीक्षित शेट्टी(Dheekshit Shetty) |
| कॉकटेल 2( Cocktail 2) | 2026 | शहीद कपूर (Shahid Kapoor) |
| पुष्प 3 (Pushpa 3) | 2028 | अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) |
Latest Rashmika Mandanna Released Movies:
रश्मिका मंदाना की वर्ष २०२५ में फिल्म कुबेरा (Kuberaa) 20 जून 2025 को सिनेमाघरों रिलीज़ हुई। फिल्म कुबेरा (Kuberaa) में रश्मिका मंदाना के साथ धनुष, नागार्जुन और जिम सर्भ जैसे सितारे ने अभिनय किया हैं। रश्मिका मंदाना पैन-इंडिया सोशल थ्रिलर है, जिसका निर्देशन शेखर कम्मुला ने किया है।
| कुबेरा (Kubera) | June 20, 2025 | धनुष (Dhanush) |
| सिकंदर (Sikandar) | ईद 2025 (Eid, 2025) | सलमान खान (Salman Khan) |
| छावा (Chhaava) | फरवरी 14, 2025 Feb 14, 2025 | विक्की कौशल (Vicky Kaushal) |
| पुष्पा 2 (Pushpa 2) | दिसंबर 06, 2024 (Dec 6, 2024) | अल्लू अर्जुल (Allu Arjun) |
| एनिमल (Animal) | दिसंबर 01 , 2023 (Dec 1, 2023) | रणबीर (Ranbir Kapoor) |
Rashmika Mandanna net worth:
रश्मिका मंदाना की कुल संपत्ति (Net Worth) लगभग 30-35 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 250-290 करोड़ भारतीय रुपये) आंकी जाती है।
यह अनुमान उनकी multiple income streams (कमाई के विभिन्न जरियों) पर आधारित है, जिनमें शामिल हैं:
कमाई के मुख्य स्रोत (Primary Sources of Income):
फिल्मों की फीस (Movie Remuneration):
वह दक्षिण भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। प्रति फिल्म उनकी फीस लगभग 4-6 करोड़ रुपये तक बताई जाती है। हिंदी फिल्म “अनिमल” की सफलता के बाद उनकी फीस में और वृद्धि हुई है।
ब्रांड एंडोर्समेंट (Brand Endorsements):
रश्मिका 20-25 से भी ज्यादा ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर हैं। इनमें कई बड़े नाम शामिल हैं जैसे Titan Raga, Myntra, Spotify, Airtel, McDonald’s, Himalaya आदि। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रत्येक ब्रांड के लिए वह लगभग 1-2 करोड़ रुपये प्रति एंडोर्समेंट चार्ज करती हैं। यह उनकी आय का एक बहुत बड़ा हिस्सा है।
सोशल मीडिया प्रमोशन (Social Media Promotions):
इंस्टाग्राम और X (ट्विटर) पर उनके करोड़ों फॉलोवर्स हैं। किसी ब्रांड का एक सिंगल सोशल मीडिया पोस्ट प्रमोट करने के लिए वह लगभग 15-25 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं।
अन्य स्रोत (Other Sources):
उनकी आय में public appearances, investments (निवेश), और properties (संपत्ति) से होने वाली आय भी शामिल है।
Read More:
- South Actress Nayanthara | दमदार हीरोइन नयनतारा
- 10 बिहारी जो बॉलीवुड नाम बनाये है | 10 Best Bihari in Bollywood
- बॉलीवुड की हसीनाएं जो बेबी बम्प के साथ फोटोशूट करवाया | Bollywood Actress Baby Bump Photoshoot
- चुम दरंग नॉर्थ ईस्ट की खूबसूरती । Chum Darang Beauty of North East
- अमिताभ बच्चन की 11 एक्शन फ़िल्में | Best 11 Amitabh Bachchan Action Film
- अक्षरा सिंह: भोजपुरी क्वीन | Akshara Singh- Bhojpuri Film Queen
- ऋतिक रोशन: बॉलीवुड के ग्रीक गॉड | Hrithik Roshan Bollywood Greek God
- अल्लू अर्जुन की शीर्ष 10 हिट फिल्में | 10 Best Allu Arjun Movies
- अल्लू अर्जुन: टॉलीवूड का स्टाइलिश स्टार | Allu Arjun- Tollywood Stylish Star
