राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस डॉक्टरों को नमन करने का दिन | National Doctor Day Kab Hai

National Doctor Day Kab Hai

National Doctor Day kab hai: भारत में प्रत्येक वर्ष १ जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस उन डॉक्टरों को समर्पित है जो समाज में रहते हुए निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करते हैं और लोगो को बीमारियों से लड़ते हैं, जीवन बचाते हैं और डॉक्टर लोग समाज को स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

क्या यह आपको मालूम है कि १ जुलाई को ही राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस क्यों मनाया जाता है। आज इस ब्लॉग के माध्यम से बताते हैं कि १ जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस क्यों मनाया जाता है.

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस क्यों मनाया जाता है? |

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस हर साल 1 जुलाई को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य डॉक्टरों के योगदान को सम्मान देना और भारत रत्न से सम्मानित महान चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र रॉय की स्मृति को जीवित रखना है।

डॉ. बिधान चंद्र रॉय भारत के प्रसिद्ध चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री थे। उनका जन्म और मृत्यु दोनों 1 जुलाई को ही हुई थी (जन्म: 1 जुलाई 1882, मृत्यु: 1 जुलाई 1962)। उन्हें वर्ष 1961 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उनकी स्मृति और चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुरुआत की गई।

भारत सरकार ने 1991 में उनके जन्म दिन को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मान्यता दी थी।

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का उद्देश्य | National Doctor Day Purpose:

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का मुख्य उद्देश्य डॉक्टरों के योगदान को सम्मानित करना और समाज में स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व को उजागर करना है।

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के उद्देश्य :

डॉक्टरों का सम्मान:

डॉक्टरों की निस्वार्थ सेवा, त्याग और समर्पण को मान्यता देना।

स्वास्थ्य जागरूकता:

आम जनता को स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवाओं के महत्व के प्रति जागरूक करना।

प्रेरणा:

युवाओं को चिकित्सा क्षेत्र में आने और समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित करना।

चुनौतियों पर ध्यान:

चिकित्सा क्षेत्र में आने वाली समस्याओं और चुनौतियों पर चर्चा करना और समाधान ढूँढना।

डॉ. बिधान चंद्र रॉय की स्मृति:

इस दिन को उनके जन्म और पुण्यतिथि पर मनाया जाता है, ताकि उनके योगदान को याद रखा जा सके।

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2025 की थीम | National Doctor Day Theme 2025:

सरकार प्रतिवर्ष राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के लिए एक थीम जारी करती है। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2025 का थीम “मास्क के पीछे: देखभाल करने वालों की देखभाल” है। यह राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस २०२५ थीम डॉक्टरों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य की ओर ध्यान आकर्षित करती है. क्योंकि जो डॉक्टर दूसरों को ठीक करते हैं, उन्हें भी खुद देखभाल की ज़रूरत होती है।

डॉक्टरों को सम्मान कैसे करें | How to Facilitate Doctor

  • आप जानने वाले डॉक्टरों को धन्यवाद और शुभकामनाएँ भेज सकते हैं.
  • अस्पतालों में होने वाले सम्मान समारोह में भाग लेकर और उनके बारे में अच्छी बातें बताकर डॉक्टर को प्रेरित कर सकते हैं.
  • सोशल मीडिया पर डॉक्टरों के योगदान को शेयर कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *