Bihari in Bollywood: बॉलीवुड सिनेमा और टेलीविज़न में भारत के साथ साथ विदेश से भी लोग फिल्मो में काम करने आते है। इन कलाकारों में से कुछ को सफलता मिलती है कुछ नहीं मिलती है।
उसी तरह से बिहार के लोग भी बॉलीवुड में किस्मत आजमाने मुंबई जाते है। इस ब्लॉग में जानते हैं कि कौन कौन से बिहार के कलाकार बॉलीवुड में नाम कमाए हैं।
10 बिहारी जो बॉलीवुड नाम बनाये है | 10 Best Bihari in Bollywood
सुशांत सिंह राजपूत | Sushant Singh Rajput

सुशांत सिंह राजपूत राजपूत आज हमारे बीच नहीं है परन्तु बॉलीवुड में उन्होंने ने अमिट छाप चोरी है. सुशांत सिंह राजपूत ने टेलीविज़न से शुरुआत किया था। कई टेलीविज़न सीरियल के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने पवित्र रिश्ता से अपार सफलता पायी थी।
उसके सुशांत सिंह राजपूत फिल्मो में आ गए। अपने छोटे फ़िल्मी सफर में सुशांत सिंह राजपूत ने बेहतरीन फिल्मों में काम किया।
सुशांत सिंह राजपूत बिहार के पूर्णिया के रहने वाले थे। और फिल्म से पहले आल इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेंस टेस्ट में उन्होंने टॉप १० स्थान पाने में सफलता प्राप्त किया था।
सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म PK(2025), छिछोरे, व्योमकेश बक्शी जैसे फिल्मो में काम किया था।
संदली सिन्हा | Sandali Sinha

संदली सिन्हा सिन्हा आज फिल्मो ने काम नहीं कर रही है परन्तु वो एक सिर्फ एक फिल्म के कारन आज भी घर घर में जानी पहचानी जाती है।
संदली सिन्हा ने बॉलीवुड की चंद फिल्मों में ही काम किया है। परन्तु फिल्म ‘तुम बिन’ के सुपरहिट गानों के कारण आज भी घर घर पहचानी जाती है।
नीतू चंद्र | Neetu Chandra

नीतू चंद्र ने भी कम ही फिल्मो में काम किया है परन्तु नीतू चंद्र आज भी भोजपुरी फिल्मो में निर्माता के रूप में अहम् भूमिका निभा रही है।
नीतू चंद्र फिल्म ट्रैफिक सिग्नल और गरम मसाला फिल्म के कारण पहचानी जाती है।
संजय मिश्रा | Sanjay Mishra
संजय मिश्रा को पुरे भारत में कौन नहीं जनता होगा खासकर फिल्म गोलमाल सीरीज के कारन।
संजय मिश्रा हर तरह के फ़िल्मी रोल निभाने में माहिर है।
पियूष मिश्रा | Piyush Mishra

पियूष मिश्रा फिल्म में गीतकार और कलाकार के रूप में छाए है। इनकी भी एक अलग शैली है जिसमे इनको कोई भी नहीं पछाड़ सकता है
शत्रुघ्न सिन्हा | Shatrughan Sinha

बॉलीवुड में बिहार का सबसे ज्यादा और सबसे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने ही नाम रोशन किया था। बॉलीवुड में शत्रुघ्न सिन्हा ने छोटे से रोल से शुरुआत की थी। फिर खलनायक के किरदार निभाने के बाद वो फ़िल्मी हीरो के रोल में पूरी दुनिया में बिहार का नाम रोशन किया।
नेहा शर्मा| Neha Sharma

अभी तक बॉलीवुड में बिहारी अभिनेत्री के रूप में सबसे ज्यादा फिल्मो में काम किया है। नेहा शर्मा को मिश्रित सफलता मिली है।
पंकज त्रिपाठी | Pankaj Tripathi

पंकज त्रिपाठी फिल्म रन में छोटे किरदार निभाने से लेकर आज हर तरह के रोल निभाने में माहिर कलाकार है। पंकज त्रिपाठी की फिल्म फ्लॉप हो या हिट हो, इनकी फिल्मो में अदाकारी की तारीफ होती ही है
नीरज पांडेय | Neeraj Pandey

नीरज पांडे डायरेक्टर के रूप में किसी भी पहचान के मुहताज नहीं है। नीरज पण्डे की फिल्मों से दर्शक पूर्णतः संतुष्ट होते है।
प्रकाश झा | Prakash Jha

प्रकाश झा शत्रुघ्न सिन्हा के बाद बॉलीवुड में बिहार का नाम रोशन करने वाले दूसरे व्यक्ति है। प्रकाश झा टेलीविज़न पर मुंगेरी लाल के हसींन सपने से लेकर मासूम, गंगाजल जैसी फिल्मो का निर्देशन किया है और सफलता प्राप्त की है
मनोज वाजपेयी | Manoj Vajpayee

मनोज वाजपेयी बॉलीवुड में बिहार का नाम रोशन करने वाले में आज सबसे आगे हैं। नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा से ग्रेजुएट होने के बाद छोटे छोटे रोल करने के बाद फिल्म सत्या में भीखू महात्रे का किरदार जीवंत कर दिया था।
आज मनोज वाजपेयी को एक्टिंग का स्कूल कहा जाता है। हरतरह के रोल निभाने में सशक्त अभिनेता के रूप में जाना जाता है।
Read More: