टॉप 10 भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी | Top 10 Indian Women Cricketers

Top 20 Indian Women Cricketers

Top 10 Indian Women Cricketers: भारत की महिला क्रिकेट टीम(india women cricket team) ने पिछले कुछ वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई यादगार उपलब्धियाँ हासिल की हैं। आज भारतीय महिला क्रिकेटर(india women cricketer) क्रिकेट के सभी प्रारूप महिला टेस्ट क्रिकेट मैच, एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय, T20 क्रिकेट, महिला आईपीएल टूर्नामेंट में भाग लेती है। हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सिमरन कौर के नेतृत्व में एक दिवसीय अंतरष्ट्रीय महिला वर्ल्ड कप टूर्नामेंट जीता है। यहाँ हम भारत की टॉप 10 महिला क्रिकेटरों के बारे में जानेंगे साथ ही उनकी उपलब्धियाँ, पृष्ठभूमि और नेट वर्थ के बारे में भी जानेगे. 1. मिताली राज | Mitali Raj मिताली राज का जन्म 3 दिसंबर 1982 को जोधपुर, राजस्थान में एक तमिल भाषी परिवार में हुआ। उनके माता-पिता लीला राज और दोराई राज भारतीय वायुसेना में वारंट ऑफिसर थे। वह हैदराबाद, तेलंगाना में रहती हैं। मिताली ने दस वर्ष की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज दो दशकों से अधिक लंबे करियर के साथ भारतीय क्रिकेट की एक दिग्गज खिलाड़ी हैं। वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने भारत को दो बार विश्व कप के फाइनल तक पहुँचाया। मैदान के बाहर वह उषा इंटरनेशनल का विज्ञापन करती हैं। उन पर एक बायोपिक भी बनी है, जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ी। मिताली राज की कुल संपत्ति लगभग ₹40–45 करोड़ है। नाम मिताली राज जन्मतिथि & स्थान 3 दिसंबर 1982, जोधपुर भूमिका बल्लेबाज़, कप्तान टीम/क्लब भारत, रेलवे प्रमुख उपलब्धियाँ महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन; दो विश्व कप फाइनल तक नेतृत्व नेट वर्थ ₹40–45 करोड़ 2. स्मृति मंधाना | Smriti Mandana स्मृति मंधाना अपने खूबसूरत लेफ्ट-हैंड बैटिंग स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। वह भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय लीगों में खेला है। वह हीरो मोटोकॉर्प, बूस्ट, ह्यूंडई और गार्नियर जैसे बड़े ब्रांडों की ब्रांड एम्बेसडर हैं।स्मृति का जन्म मुंबई में हुआ था और बचपन में ही वह महाराष्ट्र के सांगली चली गईं। उनके पिता और भाई दोनों क्रिकेट से जुड़े थे, जिससे उन्हें क्रिकेट खेलने की प्रेरणा मिली। स्मृति मंधाना की कुल संपत्ति लगभग ₹33 करोड़ है। नाम स्मृति मंधाना जन्मतिथि & स्थान 18 जुलाई 1996, मुंबई भूमिका लेफ्ट हैंड बल्लेबाज़ टीम/क्लब भारत, महाराष्ट्र प्रमुख उपलब्धियाँ ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2020 में रन बनाने वाली प्रमुख खिलाड़ी; कई लीग्स में प्रदर्शन नेट वर्थ ₹33 करोड़ 3. हरमनप्रीत कौर | Harmanpreet Kaur हरमनप्रीत कौर भारतीय महिला टी20 टीम की कप्तान हैं और अपने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी अंदाज़ के लिए मशहूर हैं। 2017 विश्व कप में उनकी 171* रन की पारी ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्टार बना दिया। वह एक ऑलराउंडर हैं। वर्ष 2018 में वह भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाली पहली महिला बनीं। उनके प्रमुख विज्ञापन ब्रांडों में बूस्ट, एचडीएफसी लाइफ और सीएटी टायर्स शामिल हैं। हरमनप्रीत कौर की कुल संपत्ति लगभग ₹23–26 करोड़ है। नाम हरमनप्रीत कौर जन्मतिथि & स्थान 3 मार्च 1989, अमृतसर भूमिका ऑलराउंडर, कप्तान (T20I) टीम/क्लब भारत, मुंबई प्रमुख उपलब्धियाँ 2017 WC में 171* रन; भारत की पहली महिला T20I शतक बनाने वाली नेट वर्थ ₹23–26 करोड़ 4. शेफाली वर्मा | Shefali Verma शेफाली वर्मा एक युवा और आक्रामक बल्लेबाज़ हैं, जिन्होंने किशोरावस्था में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा। वह सभी तीनों फ़ॉर्मेट खेलने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी हैं। 2019 में 15 वर्ष की उम्र में उन्होंने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। वह सीएटी टायर्स और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे ब्रांडों का विज्ञापन करती हैं। वह एकमात्र भारतीय महिला क्रिकेटर हैं जिनके टी20 अंतरराष्ट्रीय में 3,000 से अधिक रन हैं। शेफाली वर्मा की कुल संपत्ति लगभग ₹11 करोड़ है। नाम शेफाली वर्मा जन्मतिथि & स्थान 28 जनवरी 2004, फरीदाबाद भूमिका बल्लेबाज़, ऑलराउंडर टीम/क्लब भारत प्रमुख उपलब्धियाँ सबसे कम उम्र में सभी तीनों फ़ॉर्मेट खेलने वाली खिलाड़ी; 3000+ T20I रन नेट वर्थ ₹11 करोड़ 5. झूलन गोस्वामी | Jhoolan Goshwami झूलन गोस्वामी महिला क्रिकेट इतिहास(Women Cricket History) की सबसे महान तेज गेंदबाज़ों में से एक हैं। वह महिला वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट(Women OneInterational Cricket) में सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज़ रह चुकी हैं। उन्होंने 2002 से 2022 तक भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) और एयर इंडिया से जुड़ी हुई हैं और क्रिकेट जगत में उनका योगदान अब भी जारी है। झूलन गोस्वामी की कुल संपत्ति लगभग ₹8 करोड़ है। नाम झूलन गोस्वामी जन्मतिथि & स्थान 25 नवम्बर 1982, बंगाल भूमिका तेज़ गेंदबाज़ टीम/क्लब भारत, बंगाल प्रमुख उपलब्धियाँ महिला ODI में सबसे अधिक विकेट; 2002–2022 टीम इंडिया नेट वर्थ ₹8 करोड़ 6. दीप्ति शर्मा | Deepti Sharma दीप्ति शर्मा भारत की सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडरों में से एक हैं। वह बाएँ हाथ से बल्लेबाज़ी करती हैं और दाएँ हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाज़ी करती हैं। वह अपनी चतुर क्रिकेट समझ और निरंतर प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं। उनके प्रमुख ब्रांड साझेदारों में प्यूमा, थम्स अप और BatBall11 शामिल हैं। दीप्ति शर्मा की कुल संपत्ति लगभग ₹8 करोड़ है। नाम दीप्ति शर्मा जन्मतिथि & स्थान 24 फरवरी 1997, उत्तर प्रदेश भूमिका ऑलराउंडर टीम/क्लब भारत, उत्तर प्रदेश, Melbourne Stars प्रमुख उपलब्धियाँ सभी फ़ॉर्मेट में टीम इंडिया की महत्वपूर्ण खिलाड़ी; T20 और ODI में प्रदर्शन नेट वर्थ ₹8 करोड़ 7. जेमिमा रॉड्रिग्स | Jemima Rodrigs जेमिमा रॉड्रिग्स एक बहुमुखी ऑलराउंडर और भारतीय महिला क्रिकेट टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वह एशियाई खेलों और एशिया कप 2022 में भारत की जीत में अहम भूमिका निभा चुकी हैं। वह घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करती हैं। उनकी सोशल मीडिया मौजूदगी और ऊर्जा उन्हें युवा पीढ़ी में लोकप्रिय बनाती है। वह HMD ब्रांड से जुड़ी हैं। जेमिमा रॉड्रिग्स की कुल संपत्ति लगभग ₹5 करोड़ है। नाम जेमिमा रॉड्रिग्स जन्मतिथि & स्थान 5 जनवरी 2000, मुंबई भूमिका ऑलराउंडर टीम/क्लब भारत, मुंबई प्रमुख उपलब्धियाँ एशियन गेम्स और एशिया कप 2022 विजेता; सोशल मीडिया पर लोकप्रिय नेट वर्थ ₹5 करोड़ 8. पूजा वस्त्राकर | Pooja Vastrakar पूजा वस्त्राकर एक तेज़ गेंदबाज़ ऑलराउंडर हैं, जो दाएँ हाथ से मध्यम तेज़ गेंदबाज़ी और दाएँ हाथ से बल्लेबाज़ी करती हैं। उन्होंने 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया। घरेलू क्रिकेट में वह … Read more