आयुष्मान वय वंदना कार्ड (Ayushman Vaya Vandana Card) भारत सरकार की एक स्वास्थ्य योजना से जुड़ा कार्ड है, जिसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाएं देना है।
आयुष्मान वय वंदना कार्ड क्या है?
यह एक विशेष हेल्थ कार्ड है जो आयुष्मान भारत योजना के तहत बुजुर्ग लोगों को स्वास्थ्य बीमा और कैशलेस इलाज की सुविधा देने के लिए बनाया गया है। इसके जरिए पात्र लोगों को अस्पताल में मुफ्त या कम खर्च में इलाज मिलता है।
आयुष्मान वय वंदना कार्ड का उद्देश्य
आयुष्मान वय वंदन कार्ड का उद्देश्य भारत के वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का इलाज आसान बनाना है। जिससे भारत के वरिष्ठ नागरिक सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा प सकें।
आयुष्मान वय वंदन कार्ड कौन बना सकता है। Ayushman vya Vandan Card Eligibility
सामान्य तौर पर जो व्यक्ति आयु 60 वर्ष या उससे अधिक के हों, और भारत का नागरिक होना जरूरी है साथ ही आयुष्मान भारत योजना के पात्र परिवार में शामिल हो।
आयुष्मान वय वंदना कार्ड के फायदे । Benefit of Ayushman vay vandan card
60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों जिनको आयुष्मान वय वंदन कार्ड मिला हो वो 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर (परिवार के लिए) पा सकते हैं। इस कार्ड धारक को किसी भी सरकारी या प्राइवेट हॉस्पिटल में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है।
यह कार्ड धारक को पूरे भारत में पैनल अस्पतालों में सुविधा इलाज की सुविधा मिलती है। जिसमें बड़ी सर्जरी और गंभीर बीमारियों का इलाज कैशलैस होता है।
आयुष्मान वय वंदना कार्ड कैसे बनवाएं (How to Apply Ayushman vay vandan card)
Ayushman vaya vandana card apply online का तरीका :
Step 1: आयुष्मान भारत वय वंदन कार्ड बनवाने के लिए आयुष्मान भारत की वेबसाइट पर जाएं
Step 1: अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
Step 3: इस कार्ड को बनवाने के लिए अपनी पात्रता (Eligibility) चेक करें
Step 4: KYC पूरा करें
Step 5: कार्ड डाउनलोड या प्रिंट करें
आयुष्मान भारत वय वंदन कार्ड ऑफलाइन कैसे बनाएं
आयुष्मान भारत वय वंदन कार्ड ऑफलाइन बनवाने के लिए नजदीकी CSC सेंटर या सरकारी अस्पताल जाएं
आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज:
आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड (अगर जरूरी हो) चाहिए।
