
Lakshmi ji ki aarti: पुरे देशभर में दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। दिवाली पर्व में प्रदोष काल में माता लक्ष्मी के साथ गणेश जी, कुबेर जी की पूजा करने से अच्छे फल की प्राप्ति होती है।
दिवाली पूजा के दौरान मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने के साथ अंत में माता लक्ष्मी की आरती अवश्य करना चाहिए।
माँ लक्ष्मी की आरती करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है। जिससे हमारे जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
आइए जानते हैं मां लक्ष्मी की संपूर्ण आरती:
मां लक्ष्मी की आरती (Lakshmi Mata Aarti)
ओम जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशिदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥ ओम जय लक्ष्मी माता॥
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता। मैया तुम ही जग-माता।।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥ ओम जय लक्ष्मी माता॥
दुर्गा रुप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता। मैया सुख सम्पत्ति दाता॥
जो कोई तुमको ध्याता, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥ ओम जय लक्ष्मी माता॥
तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता। मैया तुम ही शुभदाता॥
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥ ओम जय लक्ष्मी माता॥
जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता। मैया सब सद्गुण आता॥
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥ ओम जय लक्ष्मी माता॥
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता। मैया वस्त्र न कोई पाता॥
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥ ओम जय लक्ष्मी माता॥
शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता। मैया क्षीरोदधि-जाता॥
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥ ओम जय लक्ष्मी माता॥
महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता। मैया जो कोई जन गाता॥
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥ ओम जय लक्ष्मी माता॥
ऊं जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता। ऊं जय लक्ष्मी माता।।
दोहा
महालक्ष्मी नमस्तुभ्यम्, नमस्तुभ्यम् सुरेश्वरि। हरिप्रिये नमस्तुभ्यम्, नमस्तुभ्यम् दयानिधे।।
पद्मालये नमस्तुभ्यं नमस्तुभ्यं च सर्वदे। सर्व भूत हितार्थाय, वसु सृष्टिं सदा कुरुं।।
सब बोलो लक्ष्मी माता की जय, लक्ष्मी नारायण की जय।
आरती पूरी होने के बाद तुलसी में आरती जरूर दिखाना चाहिए, इसके बाद घर के लोगों को आरती लेनी चाहिए।

दिवाली पर मां लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप (Maa Laxmi Mantra) करें. मां लक्ष्मी के मुख्य मंत्र (Maa Laxmi Mantra) बोलते हुए इस प्रकार पूजन आरंभ करें, जैसे ‘ॐ ऐं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम: आवाह्यामि नम:।’
- ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्री महालक्ष्म्यै नम:।
- ॐ ऐं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:।
- ॐ ऐं क्लीं महालक्ष्म्यै नम:।
- ॐ ऐं क्लीं सौ:।
- ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं सौं जगत्प्रसूत्यै नम:।
- ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं क्लीं लक्ष्मी ममगृहे धनं पूरय चिन्ताम् दूरय स्वाहा।
- ॐ ऐं श्रीं महालक्ष्म्यै कमल धारिण्यै गरूड़ वाहिन्यै श्रीं ऐं नम:।
- ॐ श्रीं च विद्महे अष्ट ह्रीं च धीमहि तन्नो लक्ष्मी-विष्णु प्रचोद्यात।
Download(Lakshmi ji ki Aarti PDF): माता लक्ष्मी की आरती(Lakshmi ji ki aarti)
Read More: